क्या Arthritis पूरी तरह ठीक हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:06

गठिया रोग एक दीर्घकालिक अवस्था है जिसके होने से जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न आने लगती है। लक्षण आम तौर पर हाथ, पैर और कलाई को प्रभावित करते हैं।

कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है जहाँ लक्षण बद से बदतर हो जाएँ, जिसे फ्लयेर-अप्स या फ्लेयर्स के नाम से जाना जाता है।

यूँ तो फ्लेयर्स का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, लेकिन उपचार की सहायता से इन फ्लेयर्स की संख्या और फ्लेयर्स से हो रहे जोड़ों के नुकसान को लम्बे समय तक के लिये कम किया जा सकता है।

गठिया रोग से प्रभावित कुछ लोगों को शरीर के अन्य भागों में समस्याओं का अनुभव या सामान्य तौर पर देखे जाने वाले लक्षण जैसे थकान और वजन में कमी का अनुभव होने लगता है।

गठिया रोग का इलाज:-

यूँ तो गठिया रोग का कोई इलाज नहीं है। किन्तु, गठिया रोग से ग्रसित कई लोगों को शीघ्र निदान और उचित उपचार से फ्लेयर्स को महीनों या वर्षों तक रोकने में सहायता मिली है। इससे उन्हें पूर्ण जीवन जीने और नियमित रोजगार जारी रखने में सहायता मिल सकती है।

मुख्य उपचार के विकल्प इस प्रकार हैं:

लंबे समय तक दवा करने से इसके लक्षणों में राहत मिलती है और इस अवस्था की प्रगति को धीमा किया जाता है।
दूसरे सहायक इलाज जैसे, फिज़ियोथेरेपी और ओक्युपेशनल थेरेपी से आपको चलने-फिरने और रोज़मर्रा की गतिविधियों में आने वाली किसी भी तरह की समस्याओं से निपटने में सहायता मिलती है।
जोड़ों में हो रही समस्याओं को सर्जरी से दूर किया जाता है।


उपचार
प्रगति की स्थिति को रोकना

ऐसी कई दवाएँ उपलब्ध हैं जिनका उपयोग गठिया रोग को बदतर होने से रोकने और आगे की समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायता हेतु उपयोग किया जा सकता है।

इन्हें अक्सर दो प्रकार की दवा में विभाजित किया जाता है: 'रोग-संशोधन एंटी-गठिया रोग दवा (DMARDs)’ और ‘जैविक उपचार'।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info